BJP उम्मीदवार की IG पत्नी के ट्रांसफर की मांग, सपा ने लिखा EC को पत्र

UP elections 2022: लखनऊ की सरोजिनी नगर विधानसभा सीट से बीजेपी कैंडिडेट राजेश्वर सिंह की पत्नी लखनऊ रेंज की पुलिस आईजी हैं. समाजवादी पार्टी ने निष्पक्ष चुनाव के लिए उनको लखनऊ से बाहर भेजने की मांग की है.

लखनऊ की सरोजिनी नगर सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजेश्वर सिंह. (फाइल फोटो)लखनऊ की सरोजिनी नगर सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजेश्वर सिंह. (फाइल फोटो)

स्टोरी हाइलाइट्स

  • सरोजिनी नगर सीट से बीजेपी प्रत्याशी हैं राजेश्वर सिंह
  • बीजेपी प्रत्याशी की पत्नी हैं लखनऊ रेंज की आईजी

उत्तर प्रदेश में मचे चुनाव घमासान के बीच लखनऊ की सरोजिनी नगर हॉट सीट एक बार फिर चर्चा में है. समाजवादी पार्टी ने इस सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजेश्वर सिंह की पुलिस महानिदेशक पत्नी लक्ष्मी सिंह का लखनऊ से बाहर तबादला करने की मांग उठाई है. चुनाव आयोग को लिखे पत्र में सपा ने आरोप लगाया है कि आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह अपने पद का दुरुपयोग कर ही हैं और पुलिसकर्मियों के साथ साथ  मतदाताओं पर भी दबाव बना रही हैं. 

सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखे पत्र में कहा है, आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा है. लखनऊ आई जी रेंज लक्ष्मी सिंह के पद पर रहते हुए निष्पक्ष चुनाव संपन्न नहीं हो सकता है, इसलिए बीजेपी प्रत्याशी राजेश्वर सिंह की पत्नी का राजधानी से बाहर ट्रांसफर किया जाए और आचार संहिता पालन किया जाना सुनिश्चित किया जाए. 

मालूम हो कि बीजेपी ने लखनऊ की सरोजनी नगर सीट से कैबिनेट मंत्री स्वाति सिंह की जगह ED के पूर्व डायरेक्टर राजेश्वर सिंह को उम्मीदवार बनाया है. राजेश्वर सिंह राजेश्वर सिंह लखनऊ रेंज की आईजी लक्ष्मी सिंह के पति हैं.   

वीआरएस लेकर चुनावी मैदान में कूदे राजेश्वर सिंह

राजेश्वर सिंह की बात करें तो वह प्रवर्तन निदेशालय (ED) के संयुक्त निदेशक रह चुके हैं. उन्होंने हाल ही में अपने सेवा काल से वीआरएस लिया था. उन्होंने हालही में अपने सेवा काल से वीआरएस लिया था. राजेश्वर सिंह 1996 में पीपीएस अधिकारी चुने गए थे.  सीओ के पद पर रहते उनकी छवि एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की बनी. इसके बाद 2009 में वह ईडी में चले गए. उनके परिवार और रिश्तेदारों में कई अधिकारी हैं. पत्नी लक्ष्मी सिंह लखनऊ रेंज की आईजी हैं. बहनोई राजीव कृष्ण एडीजी आगरा जोन हैं. एक और बहनोई  वाईपी सिंह आईपीएस रहे, उन्होंने भी वीआरएस लिया था. एक भाई और एक बहन आयकर विभाग में अधिकारी हैं.  

यूपी में 7 चरणों में चुनाव 

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए 7 चरणों में चुनाव होंगे. यूपी में इन चरणों के तहत 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होगा. 10 मार्च को चुनाव के नतीजे आएंगे.   

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें डाउनलोड करें

Note: This article have been indexed to our site. We do not claim legitimacy, ownership or copyright of any of the content above. To see the article at original source Click Here

Related Posts
Localizaron cadáver quemado de agente policial thumbnail

Localizaron cadáver quemado de agente policial

 El cadáver de Luis Alberto Castro León, agentes de la Policía Nacional Bolivariana (PNB) fue hallado ayer en Las Mayas, parroquia Coche, Caracas, según fuentes policiales. Castro León estaba adscrito a la Dirección Antidrogas de la PNB. Lo vieron por última vez el pasado miércoles en los alrededores del Puente Baloa, Petare. Se desplazaba en…
Read More
4 Advantages of Having Sex While Pregnant thumbnail

4 Advantages of Having Sex While Pregnant

Video HaiBunda Senin, 04 Oct 2021 20:00 WIB Mungkin Bunda termasuk orang yang khawatir melakukan hubungan seks saat hamil, karena takut berdampak buruk pada janin. Faktanya, saat hamil trimester dua ada beberapa hormon yang memengaruhi keinginan untuk berhubungan seks. Pada tahap ini, morning sickness biasanya sudah terlewati dan Bunda sudah melihat jelas perubahan yang terjadi.…
Read More
Son dakika: Başkan Recep Tayyip Erdoğan Kabine Toplantısı sonrası duyurdu! 3 yeni destek paketi geliyor thumbnail

Son dakika: Başkan Recep Tayyip Erdoğan Kabine Toplantısı sonrası duyurdu! 3 yeni destek paketi geliyor

İhracat Destek Paketi ise döviz kazandırıcı faaliyet yürüten ve ihracat potansiyeli taşıyan KOBİ'lerimize hitap etmektedir. Bu 3 paketle firmalarımıza 60 milyar liralık bir kefalet limiti açıyoruz. Amacımız, tedarik zincirinde sürekliliği sağlayacak yatırım, istihdam, üretim, ihracat ve cari fazlayı destekleyecek bir ekonomik destek iklimi oluşturmaktır." Erdoğan, bu kapsamda alınacak kredilerin amacına uygun kullanılmasını temin etmek için…
Read More
Daḵká travel from Atlin and Teslin to Carcross to join in sacred fire thumbnail

Daḵká travel from Atlin and Teslin to Carcross to join in sacred fire

By Lawrie Crawford, Local Journalism Initiative ReporterYukon NewsFri., Jan. 28, 2022timer1 min. read Daḵká is the word for the collective of the inland Tlingit peoples — the Carcross/Tagish, the Teslin Tlingit and the Taku River Tlingit of Atlin. These three Tlingit nations are bound by similar traditions, governance and culture. They call it all Haa…
Read More
Index Of News
Consider making some contribution to keep us going. We are donation based team who works to bring the best content to the readers. Every donation matters.
Donate Now

Subscription Form

Liking our Index Of News so far? Would you like to subscribe to receive news updates daily?

Total
0
Share