मिल्टन तूफान से सुपर पावर अमेरिका बेहाल, 160 किमी प्रति घंटे से चली हवाएं, 28 लाख लोग अंधेरे में

वॉशिंगटन: अमेरिका में मिल्टन तूफान ने तबाही मचाई हुई है। इस तूफान का सबसे ज्यादा प्रभाव फ्लोरिडा में देखने को मिल रहा है। इस तूफान ने बुधवार रात 8:30 बजे (ईडीटी) के आसपास फ्लोरिडा में लैंडफॉल किया। जानलेवा तूफानी लहरों, प्रचंड हवाओं और बाढ़ जैसी बारिश के साथ मिल्टन ने उसी तट पर दस्तक दी, जो कुछ हफ्ते पहले ही हेलेना से तबाह हो चुका था। मिल्टन तूफान के कारण अमेरिका में 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। निचले इलाकों में पानी भरने के कारण बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।

तूफान ने सारासोटा काउंटी में किया लैंडफॉल

मियामी स्थित राष्ट्रीय तूफान केंद्र (एनएचसी) ने अपने पहले बुलेटिन में कहा, “डॉपलर रडार डेटा से संकेत मिलता है कि तूफान मिल्टन का केंद्र फ्लोरिडा के पश्चिमी तट पर सारासोटा काउंटी में सिएस्टा की के पास पहुंचा है।” एनएचसी ने आगे कहा कि चक्रवात की अधिकतम निरंतर हवाएं 120 मील प्रति घंटे (205 किलोमीटर प्रति घंटे) की थीं, जब यह सिएस्टा की के पास रात 8:30 बजे (ईडीटी) तट पर पहुंचा, जो सफेद रेत वाले समुद्र तटों की एक समृद्ध पट्टी है, जो टैम्पा से लगभग 70 मील (112 किलोमीटर) दक्षिण में स्थित है। इस जगह की आबादी 5,500 है।

सैकड़ों घर तबाह, लोग बेहाल

द एसोसिएटेड प्रेस की एक रिपोर्ट में फ्लोरिडा डिवीजन ऑफ इमरजेंसी मैनेजमेंट के निदेशक केविन गुथरी के हवाले से कहा गया है कि तूफान के तट पर आने से पहले लगभग 125 घर नष्ट हो गए थे। उनमें से कई वरिष्ठ नागरिकों के मोबाइल घर थे। तूफान के लैंडफॉल से ठीक पहले गवर्नर रॉन डेसेंटिस ने कहा कि बहुत देर हो चुकी है और यह तूफान बहुत खतरनाक है। उन्होंने लोगों से घरों में रहने की भी अपील की थी।

फ्लोरिडा के कई हवाई अड्डे बंद

तूफान के कारण टैम्पा और सरसोटा के हवाई अड्डों को अगली सूचना तक बंद कर दिया गया है। सेंट पीटर्सबर्ग में टैम्पा बे रेज बेसबॉल टीम का घर ट्रॉपिकाना फील्ड, तूफान से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है गुंबददार स्टेडियम की छत के रूप में इस्तेमाल होने वाला कपड़ा तेज़ हवाओं के कारण टुकड़े-टुकड़े हो गया। मौसम सेवा ने कहा कि तूफान में कई क्रेन भी गिर गईं। सेंट पीटर्सबर्ग के निवासियों ने शिकायत की है कि उनके घर के नलों से पानी नहीं आ रहा है क्योंकि पानी की मुख्य लाइन टूटने के कारण शहर में सर्विस बंद करनी पड़ी।

मिल्टन ने लोगों को अंधेरे में डुबाया

मिल्टन तूफान के जमीन पर पहुंचते ही पूरे इलाके की बिजली चली गई। इस कारण लगभग 30 लाख फ्लोरिडावासी अंधेरे में डूब गए। यूटिलिटी रिपोर्ट को ट्रैक करने वाली poweroutage.us के अनुसार, तूफान ने फ्लोरिडा के एक बड़े हिस्से में बिजली काट दी, गुरुवार की सुबह तक 2.8 मिलियन से ज्यादा घरों और व्यवसायों में बिजली नहीं थी। सबसे ज्यादा बिजली कटौती सारासोटा काउंटी में हुई, जहां मिल्टन ने जमीन पर दस्तक दी।

प्रियेश मिश्र

लेखक के बारे में

प्रियेश मिश्र

नवभारत टाइम्स डिजिटल में डिजिटल कंटेंट राइटर। पत्रकारिता में दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला जैसी संस्थाओं के बाद टाइम्स इंटरनेट तक 5 साल का सफर जो इंदौर से शुरू होकर एनसीआर तक पहुंचा है पर दिल गौतम बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर और गोरक्षनाथ की धरती गोरखपुर में बसता है। देश-विदेश, अंतरराष्ट्रीय राजनीति/कूटनीति और रक्षा क्षेत्र में खास रुचि। डिजिटल माध्यम के नए प्रयोगों में दिलचस्पी के साथ सीखने की सतत इच्छा।… और पढ़ें

Note: This article have been indexed to our site. We do not claim legitimacy, ownership or copyright of any of the content above. To see the article at original source Click Here

Related Posts
To beat River Forest, Marisa Esquivel knew Griffith needed to be better. What’s better than scoring 1,000 career points? A sectional title. thumbnail

To beat River Forest, Marisa Esquivel knew Griffith needed to be better. What’s better than scoring 1,000 career points? A sectional title.

Thank you for supporting our journalism. This article is available exclusively for our subscribers, who help fund our work at the Chicago Tribune. Marisa Esquivel had no intention of allowing River Forest to deny Griffith another championship. The senior guard scored 14 points Saturday night as the Panthers topped the Ingots 47-28 in the Class…
Read More
سجن وزير الصحة الليبي ونائبه على خلفية فساد مالي وإداري thumbnail

سجن وزير الصحة الليبي ونائبه على خلفية فساد مالي وإداري

الرئيسية العرب والعالم العالم العربي ت + ت - الحجم الطبيعي أصدر مكتب النائب العام أمرا بحبس وزير الصحة الليبي علي الزناتي ونائبه سمير كوكو في الحكومة احتياطيا على خلفية تورطهما في قضايا فساد مالي وإداري. وأعلن مكتب النائب العام في ليبيا في بيان صحافي الأربعاء مباشرة "التحقيق الثلاثاء في المخالفات المالية بخصوص تنفيذ ميزانية…
Read More
Nasa launches 2 small satellites to track hurricanes thumbnail

Nasa launches 2 small satellites to track hurricanes

Updated May 8, 2023 at 3:11 PM Published May 8, 2023 at 2:57 PM WASHINGTON – National Aeronautics and Space Administration (Nasa) launched two small satellites designed to track tropical cyclones hour by hour from a base in New Zealand on Monday, in a project that could improve weather predictions on devastating storms. The new
Read More
Реформа містобудування, п’яний митник і осудний Остап Стахів. Ч/Б з Андрієм Дроздою thumbnail

Реформа містобудування, п’яний митник і осудний Остап Стахів. Ч/Б з Андрієм Дроздою

Ч/Б з Андрієм Дроздою У випуску коротко і відверто про найважливіші теми середи, 26 січня: Корупційною схемою національного масштабу вважають у Львові так звану реформу містобудування України. Обговоримо, як цей законопроект зашкодить нашим містам і хто зацікавлений у його прийнятті. Начальника відділу Львівської митниці Мар’яна Бедрія зупинили п’яним за кермом після анонімного дзвінка. Дізнаємось деталі…
Read More
Japanese man on death row for more than 45 years is acquitted in retrial thumbnail

Japanese man on death row for more than 45 years is acquitted in retrial

WorldA Japanese court ruled Thursday that an 88-year-old man was not guilty in a retrial for a 1966 quadruple murder, reversing an earlier decision that made him the world's longest-serving death row inmate.Originally convicted in 1968, Iwao Hakamada was released 10 years ago to await his retrialThe Associated Press · Posted: Sep 26, 2024 7:11
Read More
За пару тисяч гривень чоловік забив металевою трубою жінку-інваліда (ВІДЕО) thumbnail

За пару тисяч гривень чоловік забив металевою трубою жінку-інваліда (ВІДЕО)

2022-02-11 Жінка пересувалася по будинку тільки з допомогою інвалідного візка. Фото ілюстративне 30 річний чоловік жорстоко забив металевою трубою жінку-інваліда. Про це сьогодні повідомили у пресслужбі Департаменту карного розшуку. Вбивство сталося на Херсонщині. «До поліції надійшло повідомлення про те, що на підлозі власного будинку виявлено 71-річну жінку без ознак життя, а також з тілесними ушкодженнями…
Read More
Index Of News
Total
0
Share